13 वर्षीय बच्चों की कुएं में गिरने से हुई मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 10, 2026
- 135 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):- थाना क्षेत्र के बिछिया गांव में अचानक कुएं में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आकाश कुमार पिता जयप्रकाश शर्मा उम्र 13 साल अपने ननिहाल बिछिया गांव में आया था। कुएं के पास बैर का पेड़ था जिस पर पत्थर से बैर को मार रहा था अचानक संतुलन बिगड़ा और समीप के कुएं में गिर पड़ा। जब तक लोग इकट्ठा होते तब तक उसकी कुएं में गिरने से मौत हो गई लोगों ने जब शव को कुएं से निकाल तो मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस में पंचनामा करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। 13 वर्षीय मृतक बच्चा आकाश कुमार पिता जयप्रकाश शर्मा का इकलौता पुत्र मोहनिया थाना क्षेत्र के करमहरी गांव का निवासी बताया जाता है।


रिपोर्टर