हनुमान प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व दुबहल में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 04, 2026
- 18 views
संवाददाता पवन कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- नगर प्रखंड के दुबहल गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री मारुति महायज्ञ के पूर्व मंगलवार को भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे व ढोल-ताशों के साथ निकली लगभग पांच किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में हजारों महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने विष्णुपद मंदिर के समीप सीता कुंड से फल्गु नदी का पवित्र जल भरकर यात्रा प्रारंभ की।
पूज्या साध्वी प्रियंका शास्त्री जी के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन किया गया। पूरे मार्ग में जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। ऊंट, घोड़ा व रथ पर सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
11 फरवरी तक चलने वाले 11 कुंडीय महायज्ञ में राम कथा, रामलीला व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में यज्ञ समिति व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।


रिपोर्टर