दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण न अंडरपास न बस स्टैंड का होना
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 19, 2026
- 200 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुन्दर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)- दुर्गावती थाना क्षेत्र में इन दिनों अक्सर दुर्घटनाएं होती है जिसका मुख्य कारण है दुर्गावती से मिलने वाले सड़क पथो पर न अंडर पास है न समीप बस स्टैंड। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वसा दुर्गावती मुख्य रूप से तीन संपर्क रोड़ से जुड़ा है जहां पर न अंडर पास बना है न ही गाड़ियों के ठहरने के लिए कोई स्टैंड है। जिसके कारण एक पथ से दूसरे पथ में जाने के लिए गाड़ियों को विपरीत दिशा से गुजरना पड़ता है और रात्रि में तेज गाड़ियों के लाइट से रोड को क्रॉस करना बहुत मुश्किल होता है जिसके कारण वाहन या यात्री दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के ककरैथ घाट से आने वाले पथ की बात करें या चैनपुर से डुमरैथ होते हुए दुर्गावती थाने के सामने मिलने वाले पथ की बात करें या हाटा से मरहिया के सामने वाले मिलने वाले पथ की बात करें सभी जगह न अंडर पास है न यात्रियों को चढ़ने उतरने के लिए बस स्टैंड। इन जगहो पर अक्सर दूसरे लेने में जाने के लिए यात्री और वाहनों को अगल-बगल यानी विपरीत दिशा से होकर दूसरे लेने में जाना पड़ता है। इस समस्या पर न प्रतिनिधि का ध्यान है न पदाधिकारीयो का सरकार यदि इन समस्याओं का निदान नहीं करती है तो आए दुर्घटना होते रहेंगे।


रिपोर्टर