मार्शल आर्ट्स गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू निषाद का दुर्गावती में भव्य स्वागत

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट


दुर्गावती (कैमूर)-- शियन चैंपियनशिप में मार्शल आर्ट्स गोल्ड मेडल जीतने वाली खुशबू निषाद उर्फ नंद जी का शनिवार शाम दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत दहला मोङ पर भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी राधेश्याम साहनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंची खुशबू का अंगवस्त्र, गुलदस्ता और फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर खुशबू ने कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानना चाहिए और बहन-बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने परिजनों को सलाह दी कि यदि बच्चों या बच्चियों में कोई क्षमता हो तो उसका पूर्ण सहयोग करें। साथ ही शिक्षा को जीवन का आधार बताया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।इस मौके पर समाजसेवी राधेश्याम साहनी ने कहा कि खुशबू निषाद ने गोल्ड मेडल लाकर अपना अपने समाज और अपने देश का नाम रौशन किया है। इससे हम लोगों को काफी खुशी है आगे भी हमारे समाज के बच्चे इसी तरह से अपना अपने परिवार समाज और देश का नाम रौशन करे यही हमारी शुभकामना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट