कुड़ारी पैक्स के नया राइस मिल का विधिवत हुआ उद्घाटन

संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)-- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कूड़ारी पैक्स के टैग नया राईस मिल का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को किया गया.राईस मिल का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला सहकारिता पदाधिकारी शशी कुमार शशि ,मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नीरज कुमार एवं पैक्स अध्यक्ष ई० हीरा लाल ने संयुक्त रूप से फिटा काट कर किया गया। उसके बाद सभी पदाधिकारी व समीति के सदस्यों एवं उपस्थित किसानों व गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र व फूल का मोमेंटो दे अध्यक्ष द्वारा समानित किया गया। जिसकी जनकारी देते हुए पैक्स अध्यक्ष श्री लाल ने बताया कि कूड़ारी पैक्स राईसमिल ग्राम थोलोई से विस्थापित कर थिलोई में स्थापित किया गया। कूड़ारी पैक्स समीति के सदस्यों में खुसी थी कि अपने पैक्स के टैग राईसमिल से धान कूट कर सीएमआर गोदाम में चावल जमा किया जायेगा,मौके पर उद्घाटन के दौरान वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जयवर्धन सिंह, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रशांत कुमार विनय सिंह यादव  व्यापार मंडल अध्यक्ष बबूल पाण्डेय,पूर्व पैक्स अध्यक्ष मुनि चौबे मुखिया सुरेंद्र पाठक किसान सोनू यादव सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट