18 को सासाराम में रूकेगी अमृत विहार ट्रेन



रोहतास।पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार से होकर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। जिसमें गाड़ी संख्या 13065/13066 हावड़ा–आनंद विहार–हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 18 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 03065 संतरागाछी–आनंद विहार उद्घाटन स्पेशल के रूप में संतरागाछी से चलकर गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, डीडीयू सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। जो 19 जनवरी 2026 को 21:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह जानकारी देते हुए पूर्व मध्य के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नियमित परिचालन की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट