1500 से अधिक घुटना प्रत्यारोपण कर चुके हैं डॉ. पी.एस. दुबे प्रतिमा हॉस्पिटल भदोही बना भरोसेमंद केंद्र

भदोही। प्रतिमा हॉस्पिटल भदोही में कार्यरत वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एस. दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। डॉ. दुबे अब तक 1500 से अधिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सफलतापूर्वक कर चुके हैं। उनकी कुशलता और अनुभव के चलते प्रतिमा हॉस्पिटल घुटना प्रत्यारोपण के लिए क्षेत्र का एक विश्वसनीय और सुरक्षित केंद्र बनकर उभरा है।

एमबीबीएस, बीएएमएस (ऑर्थो), डी (ऑर्थो) जैसी उच्च चिकित्सकीय योग्यताओं से युक्त डॉ. दुबे आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उपचार करते हैं। अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, अनुभवी चिकित्सकीय टीम तथा बेहतर पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल की सुविधा उपलब्ध है, जिससे मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलती है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यहां घुटना प्रत्यारोपण कराने के लिए भदोही सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। डॉ. दुबे का कहना है कि उनका लक्ष्य मरीजों को भारत के सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय हाथों से घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे दर्दमुक्त और सक्रिय जीवन जी सकें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट