पुराने बस पड़ाव वेंडिंग जोन में होगा विकसित


रोहतास।अनुमंडल पदाधिकारी नेहा कुमारी (SDM) सासाराम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार (SDPO) सासाराम-1 के संयुक्त आदेश के तहत पुराने बस पड़ाव (डिपो) परिसर को वेंडिंग जोन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्णय के आलोक में जारी किया गया है।

इस पहल का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराना तथा सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से लगे सभी वेंडरों को निर्धारित वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करना है। इसके तहत धरमशाला मोड़ से काली स्थान तक संचालित सभी वेंडरों को हटाकर पुराने बस पड़ाव परिसर स्थित वेंडिंग जोन में शिफ्ट कराया जाएगा।

इस कार्य को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आदेश के अनुसार यह प्रतिनियुक्ति दिनांक 30.12.2025 से 14.01.2026 तक पालीवार विभिन्न चिन्हित स्थलों पर प्रभावी रहेगी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उक्त अवधि के बाद भी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति आगे जारी रहेगी।

प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट