सोन नदी तट पर साप्ताहिक मंगल आरती बनी डेहरी का नया ऐतिहासिक उत्सव
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 29, 2025
- 65 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन रोहतास।सोन नदी के पावन तट पर आयोजित होने वाली साप्ताहिक मंगल आरती अब केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं रही, बल्कि डेहरी के नागरिकों के लिए एक साप्ताहिक महोत्सव का रूप ले चुकी है।
पहले यह आयोजन सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे समाज में एक नई पहचान बनाता चला गया।अब हर रविवार हजारों श्रद्धालु महिलाएँ, पुरुष, बुज़ुर्ग और युवा — इस पवित्र आयोजन में भाग लेने के लिए सोन तट पर उमड़ पड़ते हैं।इस ऐतिहासिक प्रयास के संस्थापक पंकज कुमार और संयोजक ज्योति कुमारी हैं, जिन्होंने मिलकर इस आयोजन को समाज में एक नया आयाम दिया है। विशेष रूप से ज्योति कुमारी की सक्रिय भूमिका और महिला नेतृत्व ने इस कार्यक्रम को एक सकारात्मक सामाजिक संदेश देने वाला मंच बना दिया है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में
कार्यक्रम अध्यक्ष: राजन गुप्ता अरविंद भारती सहयोगी: प्रकाश गोस्वामी
सक्रिय कार्यकर्ता: मोहित गुप्ता, राकेश गुप्ता उर्फ बॉबी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।सप्ताह दर सप्ताह बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और समाज की सकारात्मक प्रतिक्रिया यह स्पष्ट करती है कि डेहरी की जनता ने सोन मंगल आरती को अब रविवार महोत्सव” के रूप में स्वीकार कर लिया है।पंकज कुमार और ज्योति कुमारी का यह प्रयास केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। डेहरी की जनता के लिए यह अब सिर्फ आरती नहीं, बल्कि सामूहिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन गया है।


रिपोर्टर