राज्यस्तरीय युवा उत्सव में रोहतास के लाल पार्थ कौशिक का कमाल


रोहतास।मधुबनी में आयोजित हुए दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा महोत्सव दिसंबर 23 - 24 दिसम्बर को रोहतास के पार्थ कौशिक,पिता- श्री राकेश कुमार राय, माता- श्रीमती पूनम कुमारी

 ने वक्तृता विधा में प्रथम पुरस्कार जीत अपने ज़िले का नाम रौशन किया है।

  विदित है कि 5- 6 दिसम्बर को रोहतास के सासाराम में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें कल साथ विधाओं के अंतर्गत लगभग 500 बच्चों ने प्रतिभागी के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इन सात विधाओं के अंतर्गत प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को मधुबनी में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए भेजा गया था।


जिला स्तरीय युवा उत्सव में उन्होंने वक्तृता विधा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद उनका चयन राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2025 - 26 में जो कि 23 - 24 दिसम्बर को मधुबनी में होना निर्धारित हुआ। 


वहां बिहार के विभिन्न जिलों से आए सभी प्रतिभागियों के बीच एक कड़ी तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव में पार्थ की प्रस्तुति पहले दिन यानी 23 दिसम्बर को ही थी। इसके बाद कार्यक्रम के आखिरी दिन 24 दिसम्बर को जब परिणाम घोषित किया गया तो वहां उन्हें प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।


 पार्थ ने इसपर कहा कि “ मेरे इस सफलता का पूरा श्रेय मेरे माता पिता, गुरुजन,दलनायक पंकज आनंद सर तथा सोनी वर्षा मैम एवं पूरे रोहतास दल को जाता है। 

मुझे मंच के करीब लाने के लिए मैं मेरे संगीत शिक्षक श्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव सर, हिंदी के करीब लाने के लिए श्रीमती मंजुलिका पांडे मैम तथा मुझे अच्छी तरह संवारने के लिए मेरे पूर्व विद्यालय के मेरे सदनाध्यक्ष मोहम्मद इरफान सर का बहुत आभारी हूं। जिन्होंने मुझे बहुआयामी निखार देने में बड़ी भूमिका निभाई है।

 मैं सोनी वर्षा मैम का विशेष आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरी प्रस्तुति के अंतिम क्षणों तक मेरा हौसला बढ़ाया, और मेरी प्रस्तुति और परिणाम तक लगातार मेरे साथ बनी रहीं। ये सफलता सिर्फ मेरी प्रस्तुति नहीं बल्कि माता, पिता, गुरुजन, रोहतास दल एवं अभिभावक की तरह हमारे बारे में सोचते कला संस्कृति पदाधिकारी के शुभकामनाओं का फल है और यह तो अभी एक सीढ़ी है, मुझे अभी अपने राज्य का नाम पूरे देश में तथा देश का नाम पूरे विश्व में रौशन करना है। मुझे ये मौका देने के हमारे जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह , ज़िला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझपर तथा हमारे दल रोहतास जो वहां प्रस्तुति के लिए जा रही थी, पर ये विश्वास दिखाया। हमें जिस प्रकार जिला प्रशासन से सहयोग मिल रहा था। हमें जिला प्रशासन से ये संबंध औपचारिक नहीं बल्कि अनौपचारिक प्रेम की तरह महसूस हुआ। जिले की इस प्रेम, विश्वास तथा सम्मान के लिए जिला पदाधिकारी उदिता सिंह मैम का एक बार फिर से सादर आभार।


 " पार्थ की इस सफलता से उनका परिवार और जिला गर्वित महसूस कर रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट