मंथन कार्यक्रम का आयोजन


रोहतास।फ़ज़लगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय उत्तरदायी प्रशासन, राजस्व सुधार एवं महिला सशक्तिकरण रहा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तरदायी प्रशासन से ही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है। राजस्व सुधार को विकास की रीढ़ बताते हुए पारदर्शिता और तकनीकी सुधारों पर जोर दिया गया। वहीं महिला सशक्तिकरण को सामाजिक प्रगति की अनिवार्य शर्त बताते हुए महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से मजबूत करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

मंथन कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और समाज के बीच संवाद स्थापित कर विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक विमर्श करना था। अंत में प्रतिभागियों ने सुझाव साझा किए और इन्हें अमल में लाने पर सहमति ज

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट