सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 19, 2025
- 59 views
रोहतास। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में आरा-सासाराम मुख्य पथ पर बराव मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था और अक्सर इस क्षेत्र में इधर-उधर घूमते हुए देखा जाता था। हालांकि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही नोखा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
इस संबंध में नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पहचान के उद्देश्य से शीतगृह में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।


रिपोर्टर