पहलवान द ग्रेट खली का भव्य स्वागत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 22, 2025
- 25 views
रोहतास। शुक्रवार को देर शाम बिक्रमगंज के लिए खास बन गया,जब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के महान पहलवान द ग्रेट खली शिक्षक आर.के. श्रीवास्तव की भतीजी की हल्दी रस्म में आशीर्वाद देने पहुंचे। राजीव गांधी मैदान स्थित आवास पर उनके आगमन के साथ ही माहौल उत्साह और रोमांच से भर उठा। परंपरागत तरीके से उनका भव्य स्वागत किया गया,जिसे देख खली भी मुस्कुराए बिना न रह सके। पत्रकारों से बातचीत में खली ने बिहार के प्रति अपना विशेष लगाव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पर आने पर हमेशा खुशी मिलती है। रोहतास जिला का बिक्रमगंज अनुमंडल बेहद पसंद आया। यहां के लोग बहुत ही अच्छे और दिल जीतने वाले हैं। परिवार से मिलने और बेटी की हल्दी में शामिल होकर खली ने भावुक अंदाज में कहा कि बेटी और उसका परिवार सदा खुश रहे,यहीं मेरी शुभकामना है। इस परिवार से मिलकर मुझे अपार खुशी मिली ।हल्दी समारोह में खली की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शान और भी बढ़ा दी। मौके पर आर.के. श्रीवास्तव,परिवार के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद काफी देर तक लोग खली के साथ फोटो और बात करने को उत्साहित रहे,जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।


रिपोर्टर