आरपीएफ ने नाबालिक दो बच्चियों को चाइल्ड हेल्पलाइन को किया सुपुर्द

संवाददाता पारसनाथ दुबे

डिहरी आनसोन रोहतास। उप निरीक्षक कुमार गौरव,सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास साथ स्टाफ गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन प्लेटफार्म संख्या 03 के पश्चिम ऊपरी गामी पुल के नीचे दो नाबालिक बच्ची डरी और सहमी हालत में मिली, जिसे महिला आरक्षी प्रीति कुमारी को बुलाकर दोनो नाबालिग बच्चीयो से पूछताछ किया तो अपना-अपना काल्पनिक नाम-1). मेघा कुमारी, उम्र करीब 16 वर्ष, पिता रमन सिंह, 2.) सावित्री कुमारी, उम्र करीब- 15 वर्ष, पिता- हंसराज प्रजापति, बतायी एवं बतायी कि मां के डांटने से गुस्सा होकर हम लोग अपने-अपने घर से भाग कर डेहरी स्टेशन आई हूं । मामला नाबालिग बच्ची होने के कारण इनके परिजन को सूचित किया गया साथ ही साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित करते हुए उक्त दोनो नाबालिग लड़की को पोस्ट पर महिला आरक्षी प्रीति कुमारी के देखरेख में रखा गया । सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन सासाराम के सुपरवाइजर रंजू कुमारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर उपस्थित होकर दोनो बच्ची का काउंसलिंग किए तो दोनो ने उपरोक्त बातें पुनः बतायी । बाद उक्त बरामद बच्ची को सुरक्षित उसके घर पहुंचाने एवं मां-बाप से मिलाने हेतु सुपुर्दगीनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई वास्ते चाइल्ड हेल्पलाइन सासाराम के सुपरवाइजर रंजू कुमारी को सही सलामत फोटोग्राफी करते हुए सुपुर्द किया गया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट