आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले दल बदलू नेताओं से जनता को सावधान रहने की है जरूरत-- कुमार चन्द्र भुषण

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर)-- एक भेट वार्ता के दौरान राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह स्वतंत्र कलमकार कुमार चन्द्र भुषण ने कहा कि जनता के आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले और धोखा देने वाले दल बदलू नेताओं को जवाब देने का समय आ गया है। जिस उत्साह और उमंग पूजा पाठ के साथ जनता उम्मीदवारों को जीताती है और उम्मीदवारों पर भरोसा रखती है वे नेता उनके भरोसा को आजकल चंद स्वार्थ के लिए दाव पर लगा देते हैं और फिर उसी जनता के पास आ जाता है जिसको धोखा दिया है। ऐसे जनता के सौदागरो को जनता को सबक सिखाना चाहिए तब जाकर के जनता के भरोसे के तोड़ने वाले  नेताओं को  सबक मिल सकता है, और फिर कोई भी राजनेता जनता के साथ दगाबाजी करने की हिमाकत नहीं कर सकता। आज राजनीति में ऐसे खेल हो रहा यह कैमूर में ही नहीं पूरे बिहार में और देश में यह एक परंपरा चल पड़ी है, और अपनी गाढी कमाई कर फिर अपना स्वार्थ साघकर नेता उसी जनता के पास मैदान में चला आता है। सरकार को चाहिए कि ऐसे नेताओं के लिए एक अलग कानून बनाए ताकि जनता को बेचने वाले और जनता के साथ खिलवाड़ करने वाली परंपरा पर रोक लग सके, साफ छवि और स्वच्छ चुनाव जनता के भरोसे के साथ न हो खिलवाड़ इसका ध्यान रखना निहायत जरूरी है तब जाकर एक नए दौर की शुरुआत हो सकती है और जनता को एक भरोसा मिल सकता है और ऊहा पोह की स्थिति से निपटा जा सकता है। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जैनेन्द्र तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार, सोनू कुमार राय उपस्थित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट