उद्योग और शिक्षा विहीन मजदूरों का प्रदेश बना डाला बिहार को राजनेताओं ने-- हेमंत चौबे

संवाददाता श्याम सुन्दर पांडेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- आपका भविष्य आपके मतदान के साथ जुड़ा हुआ है बिहार में बेहतर शिक्षा, मजदूरों का प्रदेश न बने बिहार, पलायन पर लगे रोक, भ्रष्टाचार का हो खात्मा, अपराध पर लगे अंकुश, यदि आप चाहते हैं तो जन सुराज को मतदान करें। आजादी के बाद से आज तक बिहार को राजनेताओं ने केवल लूटा है न शिक्षा के लिए कोई तकनीकी विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ न आईटी सेक्टर की  स्थापना हुई न विज्ञान का अनुसंधान केंद्र बना न उद्योग लगाए गए न उद्योग की यूनिवर्सिटी की स्थापना न कोई मेडिकल अनुसंधान केंद्र या मेडिकल की अच्छी पढ़ाई की स्थापना हुई न इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कोई विश्वविद्यालय खुले, बिहार में केवल जाति पाती की राजनीति राजनेताओं ने किया और भ्रष्टाचार को जन्म दिया। कभी परिवार बाद तो कभी गठबंधन का बोलबाला बिहार में रहा और आज भी जारी है जनता के पास कोई विकल्प नहीं था। इस परिपेक्ष में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के विकास के लिए बिहार विधानसभा के 243 सीटों पर हर वर्ग के भागीदारों के साथ अपना उम्मीदवार उतार कर जनता को निजात दिलाने के लिए मैदान में अपने साफ और स्वच्छ छवि वाले पढ़े लिखे उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है ताकि जनता अपना नया बिहार बना सके आज बिहार के राजनेताओं के पास प्रशांत किशोर का कोई जवाब नहीं है, केवल एक ही दलील है प्रशांत किशोर वोट कटवा पार्टी है। कैमूर जिले में चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से साफ स्वच्छ छवि और ईमानदारी की बात करें तो स्वर्गीय लाल मुनी चौबे के पुत्र हेमंत चौबे का कोई जवाब नहीं है लेकिन फिर भी लोग जात-पात की राजनीति में मतदाताओं को उलझा कर रखना चाहते हैं। चैनपुर विधानसभा में लालमुनी चौबे का जब नाम लिया जाता है तो एक बार सबके चेहरे पर खामोशी छा जाती है। जन सुराज पार्टी ने चैनपुर विधानसभा में ऐसे शख्सियत को मैदान में उतारा है जिससे सभी दल के राजनेताओं के नींद हराम हो चुकी। अब देखन यह है कि साफ स्वच्छ छवि ईमानदारी को जानता चुनती है या शिक्षा विहीन मजदूरों का प्रदेश बनाने वाले, जात पात की राजनीति करने वाले राजनेता को। आइए हम सब मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त नए बिहार का निर्माण करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट