वरीय प्रभारी निर्वाचन मुख्य कोषांग द्वारा मतगणना स्थल का किया निरिक्षण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 31, 2025
- 58 views
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- उप विकास आयुक्त सह वरीय प्रभारी निर्वाचन मुख्य कोषांग कैमूर द्वारा मोहनियाँ बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कार्य से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा उपस्थित पदाधिकारियों को त्रूटि रहित तैयारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने मतगणना हॉल की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रॉन्ग रूम की स्थिति एवं बैरिकेडिंग की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतगणना दिवस पर सभी व्यवस्थाएँ आयोग के मानक अनुरूप सुनिश्चित की जाएँ ताकि प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। इस अवसर पर RO मोहनिया -सह- अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता गण उपस्थित थे।


रिपोर्टर