
किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर को भंग कर नई संगठन बनाने हेतु विमलेश पांडेय को किया गया अधिकृत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Oct 15, 2025
- 19 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- किसानों की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पसाई गांव में किया गया। बैठक में चांद चैनपुर रामपुर एवं भगवानपुर प्रखंड के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता विमलेश पांडेय ने किया संचालन अनिल सिंह ने किया। बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर को भंग कर दिया गया। किसानों के द्वारा नये संगठन बनाने के लिए विमलेश पांडेय को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया। पिछले दिनों से किसान संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी राजनीति करते देखे गए। किसानों के सुविधा के लिए बनाया गया व्हाइट साप किसान ग्रुप को भंग कर नया ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शामिल विकी सिंह पतियार राम मंशा सिंह मुन्ना खान सत्येन्द्र कुमार मंटु पाण्डेय रवि शंकर सिंह सुनील सिंह अनिल सिंह अरविंद सिंह गज्जन सिंह भूपेंद्र सिंह राजु सिंह अरूण सिंह तिलेश्वर दुबे आदि सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। किसानों ने समस्या कहते हुए कहा सरकार किसानों की अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा नहीं दिया और फसल रौंद दिया। किसानों ने कहा बहुत से किसानों का अर्विटेटर या कमिश्नर के द्वारा मुआवजा दुना नहीं हो पाया है। किसानों ने समस्या कहते हुए कहा बहुत से किसान जानकारी के अभाव में सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर नहीं कर पाए। उन्हें कोर्ट में जाने के लिए संभावना की तलाश किया जाए। किसानों के नुकसान हुए धान की फसल की क्षतिपूर्ति राशि दिया जाए। किसानों की समस्यायों पर जबाब देते हुए विमलेश पांडेय ने कहा किसानों की सुविधा एवं उचित मुआवजा के लिए नया संगठन जल्द बनाया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए तुरंत व्हाइट साप ग्रुप बनाया जाएगा। विमलेश पांडेय ने कहा एक जिला एक परियोजना एक भूमि प्रकृति एक मुआवजा के लिए सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पाण्डेय ने कहा किसानों के हित के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में अनिल सिंह एवं अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर यूनियन कैमूर ने कहा किसानों की आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने ने कहा किसानों के खाते में उचित मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
रिपोर्टर