नेशनल हाईवे पर पसरी गिट्टी पर फिसला लूना सवार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

संवाददाता श्याम सुन्दर पांडेय की रिपोर्ट 

 दुर्गावती(कैमूर)--स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर शाम भेरीयां मोङ के समीप रखे गए गिट्टी से फिसलकर लुना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक चांद थाना अंतर्गत लेदरी गांव निवासी रामेश्वर माली बताया जाता है। ज्ञात हो कि जीटी रोड पर भेरिया मोड़ के समीप ओवरब्रिज पर एनएच आई विभाग द्वारा गिट्टी रखा गया है। वही गिट्टियां सड़क पर जगह-जगह बिखरे पड़ा हुआ है। लेदरी के रामेश्वर माली यूपी से  अपने गांव लूना से जा रहे थे। जैसे ही वे भेरीया मोड़ के समीप पहुंचे ओवरब्रिज पर रखे गये गिट्टी के कारण लूना बाइक फिसल गई। इससे रामेश्वर माली घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सुचना पर परिजन भी पहुंच गए उन्हें इलाज हेतु चंदौली अस्पताल ले जा रहे थे।लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट