गरीब व असमर्थ लोगों को न्याय दिलाना ही लोक अदालत का मूल उद्देश्य : जिला जज
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Sep 14, 2025
- 119 views
आजमगढ़। दिवानी न्यायालय परिसर में जिला जज की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी बैंक अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग ने भी शिविर लगाया। पुलिस विभाग की ओर से जिला जेल के कैदियों द्वारा बनाए गए उपकरणों का स्टॉल लगाया गया, जिसकी जिला जज ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैदियों का उत्साहवर्धन करना समाजोपयोगी कार्य है।प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य गरीब और असमर्थ वर्ग को न्याय दिलाना है। यहां विवादों का स्थायी समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत से किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलता है, क्योंकि बैंक अधिकारी ब्याज में छूट देकर केवल मूलधन जमा कराकर. ऋणमुक्त करते हैं। इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलती है और उनका बोझ कम होता है।


रिपोर्टर