प्रतियोगिता में जीते इनाम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 11, 2025
- 170 views
रोहतास ।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय शुभंकर (Mascot) प्रतियोगिता*का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के लोग अपनी रचनात्मकता के जरिए लोकतंत्र का नया चेहरा गढ़ने का अवसर पा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
रोहतास के जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी आशीष रंजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद मतदाताओं को जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को मतदान से जोड़ना है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी एक कार्टून कैरेक्टर, रंगीन चित्र, डिजिटल ग्राफिक या किसी अन्य प्रतीकात्मक रूप में अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 14 सितंबर तय की गई है। अपनी प्रविष्टि ईमेल sveepcellrohtas@gmail.com पर भेज सकते है। इसके बाद चयन समिति द्वारा सर्वोत्तम प्रविष्टियों का चयन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप प्रथम विजेता को 2100 रुपए, द्वितीय विजेता को 1500 रुपए और तृतीय विजेता को 1100 रुपए की राशि दी जाएगी।


रिपोर्टर