डीएम के द्वितीय अपील में 19आवेदन पहुंचे
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 23, 2025
- 81 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त कुल 19 द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान आठ मामलों का निस्तारण किया गया। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल सासाराम, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल सासाराम उपस्थित रहे। आठ अपीलार्थी सुनवाई के क्रम में उपस्थित नहीं हो सके। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गयी तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के क्रम में लाछो देवी, आरती देवी, श्रीपति बिन्द, सोनू कुमार, रामचन्द्र सिंह, रवि कुमार, मालती देवी, रोहन कुमार के शिकायतों का निष्पादन किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ ही लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।


रिपोर्टर