दिनदहाड़े प्रतिबंधित गुटखे की तस्करी का भंडाफोड़

ऑटो रिक्शा जब्त – 2.68 लाख का माल बरामद

भिवंडी। भिवंडी शहर और उसके आसपास का इलाका इन दिनों प्रतिबंधित गुटखा, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी का अड्डा बनता जा रहा है। पान की टपरियों पर खुलेआम प्रतिबंधित गुटखे की बिक्री हो रही है, जबकि इन नशे के सामानों की आपूर्ति दूसरे शहरों तक की जा रही है। इसी सिलसिले में नारपोली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धामणकर नाका से अंजूर फाटा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित जर्नादन पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोका। जांच करने पर उस रिक्शा (MH-05/DL-1635) में एस.जी.आर ब्रांड के प्रतिबंधित गुटखे की बड़ी खेप बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 2,68,600 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी कामील शकील अहमद अंसारी, निवासी गैबीनगर, आनंद टॉकीज के सामने की चाली में रहने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी फरार है। घटना 6 जुलाई दोपहर करीब 12:30 बजे की है। आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के प्रतिबंधित गुटखे की आपूर्ति कर रहे थे। मामले की शिकायत नारपोली पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस नाईक किरण तानाजी मोहिते ने दर्ज कराई है।पुलिस ने आरोपियों पर महाराष्ट्र खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धाराएं 26(2), 27, 23, 26, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51(ब) और भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 123, 274, 275, 223 व 271 के तहत मामला दर्ज किया है।इस प्रकरण की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक भरत नवले द्वारा की जा रही है। वहीं पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट