
समाजसेवी योगेश शुक्ल को मातृशोक
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Dec 20, 2018
- 531 views
कल्याण : सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति योगेश शुक्ल की माता जी का गुरुवार सुबह 6 बजे निधन हो गया।
जौनपुर के खरगापुर निवासी योगेश शुक्ल की माँ जय देवी उमाशंकर शुक्ला पिछले कुछ माह से कैंसर से पीड़ित थी, आज सुबह उनका इस गंभीर बीमारी के चलते पैतृक गांव में निधन हो गया।
योगेश शुक्ल के करीबी मित्रों अरविंद पिन्टू मिश्रा, बबलू पाण्डेय, शिवसेना नेता विनोद मिश्र, भवन निर्माता अरविंद मिश्रा, संजय मिश्रा, पत्रकार रोहित शुक्ल, भाजपा नेता विजय मिश्र, विजय उपाध्याय, महेंद्र चौबे, अनुपम तिवारी, लालचंद तिवारी, प्रमोद सिंह, रमा शंकर यादव, रमेश मिश्र, संतोष तिवारी, बंटी तिवारी समेत तमाम लोगों ने गहरा खेद प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
रिपोर्टर