जोगिया जोग जगावत है का लोकार्पण

महेश द्विवेदी की रिपोर्ट

कल्याण,कल्याण के अग्रवाल कालेज में आयोजित एक समारोह में  जोगिया जोग जगावत है पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पुस्तक का लोकार्पण हिंदी साहित्य के विद्वान शीतला प्रसाद द्विवेदी  ने किया। समारोह में जोगिया जोग  जगावत है पर अतिथिओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एक उपयुक्त पुस्तक बताया। शीतलाप्रसाद जी ने कहा कि पुस्तक समाज को एक नई दिशा देने में काफी कामयाब हो सकती है। उन्होंने पुस्तक के लेखक विजयनारायण पंडित की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक में महापुरुषों के विचारों को कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक की कहानी और किस्से समाज को एक सीख  देने में सहायक होंगे। बदलते परिवेश में समाज में इंसानियत जागृति हो सकती है इस पुस्तक से। 


 इसके अलावा समारोह के अध्यक्ष डा आर बी सिंह ( जो अग्रवाल कालेज के चैयरमैन हैं ) , हिंदी के विद्वान सतीश पाण्डे , ओमप्रकाश पाण्डे , कल्याण के भाजपा विधायक नरेंद्र पवार और गणपत गायकवाड  ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने पुस्तक को प्रासंगिक बताया। उन्होंने उम्मीद जताया कि जोगिया जोग जगाता रहेगा। पुस्तक के लेखक विजय पंडित की यह छठी पुस्तक है। विजय पंडित जी समाज में काफी लोकप्रिय हैं अपने सुंदर विचारों के लिए। विजय समाजसेवा में अग्रणी रहते हैं।  वे कई स्कूलों कालेजों के ट्रस्टी भी हैं।  समारोह में समाज के अनेक गण्यमान्य लोगों के अलावा विजय तिवारी,विश्वनाथ दुबे,  आलोक पांडेय,पत्रकार महेश द्विवेदी,अरविंद मिश्र,  कालेज की प्राचार्य और दिनेश सोमानी सहित अनेक ट्रस्टी उपस्थित थे। डा मनीष मिश्रा ने समारोह का संचालन  किया तथा आभार किया राजबहादुर सिंह ने। इस अवसर पर आए अतिथिओं का सत्कार विजय पंडित ने किया। उन्होंने अतिथिओं का आभार भी व्यक्त भी किया।        

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट