शीतलहर से आम अवाम बैचैन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 08, 2025
- 178 views
रोहतास। जिला में शीतलहर के प्रकोप से ठिठुरा रोहतास अगले 5 दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।15 जनवरी तक सासाराम और जिले में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है, जिससे आमजन की परेशानी बढ़ सकती है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण जिले में भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान 13 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा ने ठंड को और अधिक तीव्र बना दिया है।
ठंड का बढ़ेगा असर:
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम तापमान 7°C तक पहुंच सकता है। यह स्थिति ठंड को और बढ़ा सकती है।
कृषि पर असर:
जिले में 1,65,000 हेक्टेयर में रबी फसल की बुआई हुई है। जिला कृषि पदाधिकारी राम कुमार के अनुसार, ठंड बढ़ने से रबी फसलों को लाभ होगा, विशेष रूप से गेहूं की फसल को। हालांकि, ज्यादा पाला पड़ने से आलू की फसल को नुकसान होने की संभावना है, लेकिन जिले में आलू की खेती कम मात्रा में होती है।
सावधानी जरूरी:
ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और जरूरी न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखेंगे।


रिपोर्टर