
राकां प्रमुख शरद पवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Dec 13, 2018
- 721 views
कल्याण - राष्ट्र्वादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख मराठा क्षत्रप 78 वर्ष के हो चुके शरद पवार के जन्म दिन पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया उनको बधाई देने वालों में राकां के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ के अलावा अन्य पार्टियों के नेता, व्यापारी,सामाजिक संगठनों के लोगो के साथ पत्रकार भी शामिल हुए इसी क्रम में कल्याण डोंबिवली जिला राकां हिंदी भाषी सेल अध्यक्ष,होटल व्यवसायी विकास सिंह और नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा ने भी मुंबई स्थित यशवंत राव चव्हाण प्रतिष्ठान में जाकर राकां प्रमुख शरद पवार को जन्म दिन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु की कामना की।
शरद पवार 78 वर्ष के हो चुके है उन्होंने अपने जन्म दिन पर कोई तामझाम नही करने की हिदायत दी थी, और मुंबई साथ यशवंत राव चव्हाण प्रतिष्ठान में कोई पुष्प गुच्छ,पुष्पहार नही स्वीकारते हुए अपने शुभचिन्तकों की केवल शुभकामनाएं स्वीकारी, इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व मंत्री विधायक सुनील तटकरे,पूर्व सांसद आनंद परांजपे,पूर्व सिडको चेयमैन प्रमोद हिन्दूराव, प्रदेश राकां महिला अध्यक्ष चित्रा वाघ,विधायक जितेंद्र आव्हाड,राकां के वरिष्ठ नेता पारसनाथ तिवारी, राकां प्रदेश प्रवक्ता महेश तपासे,कल्याण-डोंबिवली जिला राकां हिंदी भाषी सेल के अध्यक्ष प्रमोद सोनी,नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा,होटल व्यवसायी विकास सिंह,अमित कोल्हेकर, आदि भारी संख्या में आकर लोगों ने शरद पवार को अपनी शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर