डोंबिवली शहर व कल्याण के ग्रामीण भाग में होने वाली रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

16 मई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे रैली में शामिल

डोंबिवली : शिवसेना के प्रमुख नेता और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे डोंबिवली में श्रीकांत शिंदे की प्रचार रैली में हिस्सा लेंगे।  यह रैली गुरुवार 16 मई को डोंबिवली शहर और कल्याण ग्रामीण इलाकों में आयोजित की जाएगी। शिवसेना के कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे ने जानकारी देते हुए कहा कि इसमें राज्य के मंत्री और विधायक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पूरे महाराष्ट्र में प्रत्याशियों को समर्थन देने व नागरिकों को उनके पक्ष में वोट करने के लिए पहुंच रहे हैं।  वहीं कल्याण लोकसभा क्षेत्र जहां से उनके बेटे श्रीकांत शिंदे चुनाव लड़ रहे हैं, वहां मुख्यमंत्री शिंदे ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डॉ. श्रीकांत शिंदे का नामांकन दाखिल करने डोंबिवली आए थे।अब वह गुरुवार 16 मई को डाॅ. श्रीकांत शिंदे के लिए प्रचार करने डोंबिवली आ रहे हैं।  यह रैली मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शाम 5 बजे डोंबिवली के नंदीवली में स्वामी समर्थ चौक से शुरू होगी।  इसके बाद रैली डोंबिवली शहर और कल्याण ग्रामीण के बीच 4 किमी की दूरी तय करने के बाद आजदे गांव में समाप्त होगी ऐसी जानकारी जिला प्रमुख गोपाल लांडगे ने दी है।

 रैली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत राज्य के कई मंत्री, विधायक, नेता और गणमान्य लोग हिस्सा लेंगे तथा रैली में हजारों की संख्या में महायुति कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट