
श्रीराम जानकी समूह के शिक्षण संस्थानों द्वारा निकाली गई तिरंगा शोभायात्रा में शामिल हुए 8000 छात्र
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Jan 26, 2023
- 245 views
अमानीगंज, अयोध्या ।। श्रीराम जानकी समूह के शिक्षण संस्थानों द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा शोभायात्रा समूचे क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। चार किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा से समूचा क्षेत्र गणतंत्र दिवस के जश्न मे डूब गया। लोगों के दिलों में आजादी के संघर्ष की याद फिर से ताजा हो उठी।
तिरंगा शोभायात्रा श्री राम जानकी महाविद्यालय से निकलकर रामनगर चौराहा होते हुए श्री राम जानकी पुन: महाविद्यालय प्रांगण में पहुंची। इस दौरान मार्ग पर लगे लाउडस्पीकरों में राष्ट्रगीतो की धुने बजती रहीं और हजारों हजार छात्र भारत माता का जयघोष करते चल रहे थे। नर्सरी से लेकर डिग्री तक की कक्षाओं के छात्र शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। शोभा यात्रा का नजारा देखने के लिए लोग अपने घरों से निकल पड़े और कुछ क्षण के लिए स्थिर होकर शोभा यात्रा देखते रह गए। एकटक शोभायात्रा निहारते लोगों की आंखें थक गई ।
रिपोर्टर