
नाशिक का भंगार माफिया, योगीराज में बना भूमाफिया
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Dec 26, 2022
- 426 views
पट्टीनरेंद्रपुर में भूमाफियाओं के दबंगई के आगे अधिकारी पस्त, भूमाफिया मस्त
लेखपाल ने करवाया भूमाफिया विजय कुमार तिवारी पर एफ आई आर दर्ज
जौनपुर(राजेश तिवारी) ।। जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील क्षेत्र के सरपतहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पट्टीनरेंद्रपुर में नवीन परती भूमि और सरकारी भीटा तालाब को कब्जा कर खेत बनाने वाले भूमाफिया विजय कुमार तिवारी पर 21 दिसंबर 2022 को लेखपाल विवेक सिंह ने एफ आई आर दर्ज करवाया है।
अधिक जानकारी ऐसी है कि ग्राम पंचायत पट्टीनरेंद्रपुर के परतान का पूरा के मूल निवासी विजय कुमार तिवारी और अजय कुमार तिवारी उर्फ मनोज ने पिछले कुछ महीने पहले ग्राम पंचायत की जमीन गाटा संख्या 185 नवीन परती भूमि और गाटा संख्या 194 भिटा तालाब को कब्जा करके खेत बना लिए और उसमे सरसो और गेहूं बुआई कर दिए। आपको बता दें कि तालाब के किनारे भीटा पर 25 से 30 बबूल, 10 से 15 शीशम के पेड़ सहित आम, चिलबिल अन्य पेड़ भी थे जिसको काट कर बेच डाले और भीटा को ट्रैक्टर से काट कर तालाब को पाट दिए जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने राजस्व अधिकारी से की थी लेकिन शिकायत के बाद भी प्रशासन संज्ञान में नहीं लिया। जिससे भूमाफिया विजय कुमार तिवारी और अजय तिवारी उर्फ मनोज का मनोबल बढ गया। मनोबल इस प्रकार बढ़ा रहा की स्थानीय लेखपाल विवेक सिंह के मना करने के बावजूद भूमाफिया विजय कुमार तिवारी और अजय कुमार तिवारी उर्फ मनोज ने सरकारी जमीन नवीन परती और भीटा तालाब की जगह पर गेहूं और सरसो की बुआई कर दिए। स्थानीय लेखपाल के बार बार मना करने के बावजूद भूमाफिया विजय कुमार तिवारी और अजय कुमार तिवारी उर्फ मनोज ने सरकारी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा बनाए हुआ है। जिसके कारण उपजिलाधिकारी शाहगंज के आदेश पर लेखपाल विवेक सिंह ने भूमाफिया विजय कुमार तिवारी पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के धारा 2 और धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन विजय कुमार तिवारी के भाई अजय तिवारी उर्फ मनोज पर एफ आई आर दर्ज नहीं करवाया है। जिससे स्थानीय प्रशासन का भूमाफिया से भय होना भी बताया जा रहा है। आपको बता दें कि भूमाफिया विजय कुमार तिवारी महाराष्ट्र राज्य के नाशिक शहर के अंबड औद्योगिक क्षेत्र में भंगार का व्यवसाय करता है और इसके नाशिक स्थित भंगार के दुकान पर भी स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण की करवाई किया था। अब देखना यह है की लेखपाल विवेक सिंह की शिकायत के बाद सरपतहा थाना के थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह और जांच अधिकारी सच्चिदानंद भूमाफिया विजय कुमार तिवारी पर कब और क्या कार्यवाई करते हैं और अजय कुमार तिवारी उर्फ मनोज पर भी एफ आई आर दर्ज करते हैं कि नही। एफ आई आर दर्ज होने के बाद से ही भूमाफिया विजय कुमार तिवारी पट्टीनरेंद्रपुर से फरार बताया जा रहा है।
रिपोर्टर