श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर अयोध्या में अब पुजारी नहीं बांट सकेंगे प्रसाद
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Nov 10, 2022
- 385 views
इस फरमान पर नाराज हुए मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, बोले-ट्रस्ट में कितने लोग ? पता नहीं ...
अयोध्या ।। रामलला के पुजारियों के प्रसाद बांटने पर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने रोक लगा दी। इस वजह से भक्तों को दर्शन के बाद प्रसाद नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा, "ट्रस्ट के मालिक कई लोग हैं, जिससे अव्यवस्था फैल रही है। इससे सभी भक्तों को प्रसाद नहीं मिल पा रहा है।"
उन्होंने कहा, "गोपाल नामक कार्यकर्ता ने रामलला के पुजारी संतोष कुमार तिवारी को दो दिन पहले प्रसाद बांटने पर रोक लगा दी है। इसके बाद अब उनके लोग रामलला के 200 मीटर दूर प्रसाद बांट रहे हैं। चूंकि भक्त दर्शन के बाद रामलला के सामने ही प्रसाद पाते रहे हैं, जिससे अब वे परेशान हो रहे हैं। सभी भक्तों को प्रसाद नहीं मिल पा रहा है। आए दिन नए नियम बनाकर अव्यवस्था फैला रहे हैं। इसे तत्काल रोका जाना चाहिए।"
सत्येंद्र दास पिछले 30 साल से रामलला के मुख्य पुजारी हैं
आचार्य सत्येंद्र दास रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास पिछले 30 साल से रामलला के मुख्य पुजारी हैं। वे राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था से तो पूरी तरह खुश हैं। मगर, उनका कहना है कि ट्रस्ट ने सहयोगी के रूप में गोपाल समेत कुछ लोगों को रखा है, जो आए दिन नए नियम बनाकर अव्यवस्था फैला रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए।
भक्तों की इस दशा को देखकर मन बहुत दुखी है।
सहायक पुजारी रामलला के सहायक पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि गोपाल ने रामलला के पुजारियों को प्रसाद बांटने पर कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले 6 नवंबर को ही रोक लगा दी। जब परिक्रमा की भीड़ थी, तब ऐसा नहीं किया गया। अब ऐसा करने से रामलला के दर्शनाथिर्यों को प्रसाद नहीं मिल पा रहा है। भक्तों की इस दशा को देखकर मन बहुत दुखी है।
राम मंदिर में पुजारी नहीं बांट सकेंगे प्रसाद:इस फरमान पर नाराज हुए मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, बोले- ट्रस्ट में कितने लोग...पता नहीं।

रिपोर्टर