
पूर्व मंत्री/पूर्व विधायक अयोध्या ने ब्राह्मण परिवार में पहुँचाई आर्थिक सहायता
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Aug 10, 2022
- 387 views
अयोध्या ।। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय "पवन पाण्डेय" अयोध्या मया ब्लाक अंतर्गत इज्जत बचाने में जान गवाने वाले युवती के घर जाकर परिजनों से मिलकर पचास हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान की।
मंत्री पवन पाण्डेय नें मृतका जांबाज़ बेटी को न्याय दिलाने में अपना पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।
पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय के साथ एक ब्राम्हण प्रतिनिधि मंडल भी साथ उपस्थित रहा जिसमें जय प्रकाश तिवारी, सचिन तिवारी, सुमित तिवारी बागी, शैलेंद्र तिवारी डब्बू, पंकज तिवारी, इं. गौरव तिवारी, अभिषेक तिवारी, विकास तिवारी, अंगद तिवारी, पारिजात त्रिपाठी, कार्तिकेय पाठक गोलू, रूद्र मणि तिवारी, अनुराग द्विवेदी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, शिवांशु तिवारी, उमेश दुबे, राकेश पांडे, रजनीश तिवारी, हनुमान दुबे, संटी तिवारी, अभय शुक्ला, सचिन पांडे गुडलक, छोटू चतुर्वेदी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
घटना से संबंधित आरोपी हैं जेल में। थाना महाराजगंज के मलिक पट्टी तारा गौहान गांव का मामला। खेत में चारा लेने गई युवती से हुआ था दुष्कर्म का प्रयास। गम्भीर घायल अवस्था में युवती ट्रामा सेंटर कराई गई थी भर्ती जहाँ दिनांक 8/8/2022 को युवती की हुई थी मृत्यु घोषित।
रिपोर्टर