
किसानों के मसीहा की यादों को संजोते हुए मनाई गई दिवंगत पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की छठी पुण्य तिथि
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Jul 31, 2022
- 461 views
सोहावल, अयोध्या ।। दिवंगत पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की छठी पुण्यतिथि उनके पुत्र बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के संयोजन मे चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज महोली में मनाई गयी, मुख्य अतिथि उ प्र खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, अल्प संख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मंत्री द्वय ने कहा कि स्व मुन्ना सिंह चौहान का राजनीतिक जीवन गरीबो मजलूमो के संघर्ष के लिए सड़क से सदन तक आवाज बुलंद कर न्याय दिलाने वाला रहा, विधान सभा की यादो को ताजा करते हुए कहा कि विधान परिषद मे किसानों के हित की आवाज सबसे अधिक उठाने का रिकार्ड दिवंगत पूर्व मंत्री के नाम दर्ज है। डा अमित सिंह चौहान ने पिता की यादो का ताजा करते हुए क्षेत्र की गरीब जनता को हर संभव मदद तथा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का अश्वासन दिया। इस मौके पर हैदर गढ विधायक दिनेश रावत,पूर्व विधायक सोनू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ,नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नु सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, शिवेंद्र सिंह ,अवधेश पांडेय बादल, गिरीश पति त्रिपाठी,निजामुद्दीन खान ,सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव,सर्वेश सिंह ,मिंटू सिंह , नंद कुमार सिंह, गिरजेश त्रिपाठी ,बलराम पाठक ,राजेंद्र प्रताप सिंह रोहित सिंह उग्रसेन मिश्रा, आशुतोष मिश्रा अनुपम,कमलेश सिंह, रमलल्ला सिंह, रमेश सिंह नानमून,आदि ने अपने प्रिय दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।
रिपोर्टर