
विधायक ने जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- May 08, 2022
- 384 views
रुदौली नगरपालिका व खैरनपुर ग्राम पंचायत में जलनिकासी के लिए बड़े नाले बनाने की कवायद शुरू ...
भेलसर, अयोध्या ।। रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने पिछले वर्ष हुए भारी बारिश में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस वर्ष बरसात से पहले नगरपालिका व खण्ड विकास अधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
गौरतलब है पुष्कर पुरम,रूदौली नगरपालिका पूरेकाजी,राम नगर कालोनी खैरनपुर व प्रकाश पुरम खैरनपुर में जलनिकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं।इस समस्या से स्थानीय लोगों ने विधायक से शिकायत की। शिकायत के बाद विधायक राम चन्द्र यादव ने मामले को संज्ञान लेते हुए शनिवार की दोपहर संबंधित अधिकारियों के साथ काॅलोनी में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।वहां पर उन्होंने सड़कों एवं गलियों पर भरे गंदे पानी व जलनिकासी की समस्या को देखते हुए नगरपालिका अधिकारियों को मौके पर बताते हुए उनको जल्द पानी निकासी के लिए नाले को बनाने के निर्देश दिए हैं।उक्त जलनिकासी को बरसात से पहले ही समाधान के लिए बड़े नाले व गलियों में नाली बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
निरीक्षण के दौरान नगरपालिका ईओ रण विजय सिंह,जेई रिजवान अहमद,खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता,ग्राम प्रधान रिंकू यादव,नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,शशिकांत मिश्रा,सचिन कसौंधन,भाजपा नेता शिवानन्द मिश्रा,संजय यादव,के.के कौशल,प्रमोद दृवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर