संजय निषाद की जनसभा में जुटी ऐतिहासिक भीड़, हाथ उठाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

अयोध्या ।। तारुन क्षेत्र के परशुराम वर्मा स्मारक महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित भाजपा, अपना दल, निषाद राज पार्टी की गोसाईगंज विधानसभा की प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने

कहा कि मोदी, योगी, अमित शाह भारतीय जनता पार्टी, निर्बल शोषित निषाद पार्टी व अपना दल के विस्तारक, जिला कमेटी, प्रचारक, सभी कमेटियों, सभी मोर्चों,पन्ना प्रमुखों, तक के लोग इस अयोध्या (फैज़ाबाद) की धरती पर मौजूद हैं। आज भले खब्बू तिवारी जेल में हैं लेकिन उन्होंने जो विकास किया है, उसका सही मूल्यांकन आप ही लोग कर रहे हैं। आगे भी विकास का क्रम सतत चलता रहे इसलिए आरती तिवारी को जिताना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सभी गुंडों को समाप्त किया, लेकिन कुछ गुंडे इधर उधर बिल में छुपे हुए थे। 10 मार्च के बाद वह नजर नही आएंगे। मैं मछुआ समुदाय का बेटा हूँ कोई नेता नही हूं। मैने दिल्ली में पार्टी की मीटिंग करने के बाद इसी फैज़ाबाद के तारुन की इसी डिग्री कालेज की धरती पर मैने अपनी राजनीतिक शुरू किया था।राम राज में निषाद राज की कैबिनेट के निषाद जुटे थे। उसी तरह आप सबको एक जुट होकर 27 तक जागना है और कमल का बटन दबाना है और एनडीए की सरकार बनाना है। राम की ऐसी महिमा जो लोग राम मंदिर नहीं बनने देना चाह रहे थे वो लोग भी भगवान राम का दर्शन करने को आतुर हैं।

आप लोंगो को याद दिलाने आया हूँ कि 7 जून 2015 को जब मैं गोरखपुर में रेल रोकने गया था, आपके फैज़ाबाद के लोग भी गए थे। हम लोग शान्ति से अपना प्रदर्शन कर रहे थे किन्तु सपा ने गोली चलवाई थी। कुछ लोग मारे भी गए थे। मैं महीनों इसी गोसाईंगंज में छुप कर रहा, मुझे गोली मारने का आदेश था। राम मंदिर के लिए कारसेवकों पर इसी सपा ने फूल गिराया था कि गोली चलवाया था। आज जब राम मन्दिर बन रहा है तो यही गोली चलवाने वाले लोग भगवान का दर्शन करना चाह रहे हैं।

सभा को निषाद राज पार्टी के रामकरण निषाद ने संबोधित करते हुए कहा कि मान सम्मान अगर किसी ने दिया है तो बीजेपी ने दिया है। गोसाईगंज के भाजपा संयोजक रामकेवल वर्मा ने कहा की रामराज की स्थापना होनी है। सर्वप्रथम घर से निकलें और पहले मतदान फिर जलपान करें। हताश होकर विपक्ष तोड़फोड़ कर रहा है। निषाद राज पार्टी के अनिल निषाद ने कहा कि शोषित वंचित समाज को डॉ संजय निषाद ने भाजपा के साथ मिलकर सम्मान दिया है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह कप्तान ने कहा कि विरोधी ओछी हरकत पर उतर आये हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह विद्यार्थी ने कहा निषाद राज पार्टी विरोधियों की साजिश नाकाम करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि निषाद भाइयों जल जंगल जमीन पर आपका अधिकार था।जब जब महिलाओं के आंसू गिरे हैं तो एक जलजला सा आया है। चाहे वह बाल्मीकि रामायण में देख लीजिए सीता के आंसू गिरे तो  रावण का समूह नष्ट हुआ और द्रोपती के आंसू गिरे तो कौरव का समूल नाश हुआ। पूर्व अध्यक्ष राजमणि सिंह ने कहा कि विरोधी लोग पहले गाड़ी तोड़ते थे अब जान लेने का कार्य कर रहे हैं। हे निषाद भाइयों आप लोग भाजपा के साथ मिलकर इनके मंसूबों पर पानी फेरने का काम करें। 2017 में 11हजार से जिताया था। इस बार एक लाख से जिताओगे। कहा कि गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक के अपराधी क्षेत्र में आ गए हैं और हमारे आम मतदाताओं को पिस्टल दिखाने का कार्य कर रहे हैं।

अपना दल, निषाद पार्टी, भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी आरती तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में जो विकास हो रहा था उससे डर कर विरोधी ने मेरे पति को जेल भिजवा कर जमानत नहीं होने दिया। आप मेरे साथ इंसाफ कीजिए। जिससे गोसाईगंज में चल रहा विकास का कारवां रुकने न पाए। निषाद राज पार्टी के जिला अध्यक्ष आसाराम निषाद ने कहा कि हमें भाजपा निषाद राज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट