
भाजपा नेता ने मिल्कीपुर के पत्रकारों को किया सम्मानित
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Jan 05, 2022
- 428 views
नगर पंचायत कुमारगंज भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह ...
मिल्कीपुर, अयोध्या ।। देश के कलम के सिपाहियों की अहम भूमिका हर क्षेत्र में रहती है। कलम के सिपाहियों को अपने मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। संघर्ष तो भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने भी किया था। संघर्ष सुभाष चंद्र बोस ने भी किया था और देश को आजाद कराया था। यह राम और कृष्ण की भूमि है। अनेकों क्रांतिकारी वीर देश के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना फांसी के फंदे पर झूल गए उसी तरह संघर्ष पत्रकारों को भी करना ही होगा तभी समाज का देश का व राष्ट्र का भला होगा। बुधवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्रकेश रावत व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिंह राहुल ने मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कलम के सिपाहियों (पत्रकारों) को भाजपा कार्यालय खंडासा मोड कुमारगंज में नव वर्ष 2022 पर डायरी, कलम, अंग वस्त्र प्रदान करने के पश्चात पत्रकारों को भोज कराने के बाद शुभकामनाएं देते हुए कहा। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने सम्मान समारोह में कहा कि पत्रकारों को मानव मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। पत्रकार हितों के लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी उसके लिए संगठन के जिलाध्यक्ष के तौर पर हम हमेशा तैयार रहेंगे। सम्मान समारोह के बाद चंद्रकेश रावत एवं राहुल सिंह ने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में जहां विश्व जूझ रहा था। ऐसे समय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया था। सिर्फ अति आवश्यक सेवा ही बहाल थी। सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद थे। उस समय समाचार पत्र बंद नहीं किए गये थे। उस परिस्थितियों में भी पत्रकारों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर सभी को अपनी लेखनी के माध्यम से कोरोना की स्थिति से अवगत कराते रहे हैं। चंद्रकेश रावत ने कहा कि मैं सदैव मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं पत्रकार साथियों के दुख सुख में शामिल रहूंगा। इस मौके पर बंशीधर शर्मा मंडल अध्यक्ष, अनित सिंह महामंत्री युवा मोर्चा, संतोष पांडे ,संतोष सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, अनुराग त्रिपाठी मंडल महामंत्री, नंदलाल कोरी, दीपक सिंह, रवि पांडे, वीरू सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर