गृह मंत्री की रैली की तैयारी में जुटी भाजपा, दो लाख लोगों को कार्यक्रम स्थल पर लाने तैयारी

अयोध्या ।। भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह का कार्यक्रम 31दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में विराट जनसभा का कार्यक्रम है  पार्टी की तैयारी से साफ लग रहा है कि वह इसे रैली का स्वरूप देना चाहती है। इस कार्यक्रम में  मंडलवार जनपद की सभी विधानसभाओं के  लोगों को लाने की योजना न केवल बनाई गई है बल्कि इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। इसे लेकर बीते दिनों जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ अटल सभागार में बैठक की थी, जिसमें गांव-गांव से लोगों को कार्यक्रम में लाने के लिए प्रेरित किया था। जिलाध्यक्ष के आह्वान के बाद संगठन के पदाधिकारियों की मंडलवार बैठक हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में तय हुआ कि कार्यक्रम में हर बूथ का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से मदद करनी हैं। उन्हें न केवल लोगों के कार्यक्रम में जाने की व्यवस्था करनी होगी बल्कि उन्हें घर वापस लौटने का इंतजाम भी करना होगा। इसके लिए बाकायदा अलग-अलग कार्यों के लिए पदाधिकारी तय कर दिए गए हैं । जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने रविवार को गोसाईगंज विधानसभा के तारुन,चौरे,व हैदरगंज मंडल में  ताबड़तोड़ बैठक कर जनसभा को सफल बनाने की तैयारी में लगें है ।प्रदेश उपाध्यक्ष जिले के प्रभारी पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी ने बीकापुर विधानसभा के सभी मंडलों की बैठक कर जनसभा के लिए हुई तैयारियो की समीक्षा की एवं जनसभा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया । पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडे ने रुदौली विधानसभा के सभी मंडलो में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तो वही मिल्कीपुर विधानसभा के सभी मंडलो में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियो की समीक्षा की । जिलामीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह ने बताया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के कार्यक्रम को लेकर पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है ,किसान ,नौजवान, व्यापारी, सब गृह मंत्री जी को सुनने के लिए लालायित है ।पूरे जिले को  पोस्टर-बैनर और झंडे से सजाने की योजना बनाई गई है। इसे लेकर पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओंं तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कार्यक्रम में किसान, नौजवान, व्यापारी सभी वर्ग को शामिल करने के लिए भाजपा ने अपनी अलग योजना बनाई है।  पदाधिकारियों ने तय किया है कि अयोध्या जिले के प्रत्येक मंडल से लगभग 10000 कार्यकर्ताओं को आयोजन स्थल तक ले जाया जाएगा। इस तरह जिले के सभी 20 मंडलों के दो लाख से अधिक कार्यकर्ता  इस आयोजन का हिस्सा बन गृह मंत्री को सुनेंगे। बैठक में जिलामहामंत्री राघवेंद्र नारायण पाण्डे, अखंड प्रताप सिंह डिंपल, विधानसभा प्रभारी जमुना प्रसाद चतुर्वेदी, तारुन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,  हैदरगंज मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, चौरे बाजार मंडल महामंत्री अरविंद निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, चेतराम गुप्ता, राजितराम निषाद, फयाराम वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू शुक्ला, मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट