
विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी 'खब्बू' की रिहाई के लिए हुआ सुन्दरकाण्ड का पाठ
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Oct 29, 2021
- 427 views
अमानीगंज, अयोध्या ।। सजा पाकर जेल में बंद गोसाईगंज के भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की शीघ्र रिहाई के लिए धार्मिक अनुष्ठानों का कार्यक्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। और जगह जगह श्री राम चरित मानस सुंदर कांड का पाठ का आयोजन किया जा रहा है विधायक गोरखनाथ बाबा के नेतृत्व में चल रहे पूजा पाठ के कार्यक्रम मे शुक्रवार वार को प्राचीन मन्दिर स्थल शक्ति पीठ मां मूर्तिहन भवानी पर सुन्दर काण्ड पाठ और प्रसाद का वितरण भी आयोजन किया गया अनुष्ठान में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू के ग्रहों की शांति एवं रिहाई की प्रार्थना की। शिक्षक संघ के ब्लाँकअध्यक्ष जय हिंद सिंह वा शिक्षक दीनानाथ शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार शाम तीन बजे सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ।
इस मौके पर मिल्कीपुर के विधायक बाबा गोरख नाथ ,बिधायक के निजी सचिव महेश ओझा , शीतला बाजपेई , बंशीधर द्विवेदी, ,उपप्रमुख कृष्ण केवल मिश्रा ,प्रतिनिधि ब्लाँक प्रमुख पवन कुमार सिंह ,राजेश सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मोहित दूबे शिव कुमार तिवारी सचिव शिव भूषण पाण्डेय भाजपा पार्टी के सक्रिय नेता काशी राम पांडे , शिक्षक समरजीत सिंह , शिक्षक परशुराम पाण्डेय ,अरबिंद पाण्डेय,अरबिंद सिंह सुरेन्द्र सिंह ,भाजपा नेता संतोष पाण्डेय पत्रकार राम नाथ मिश्रा , ओंकार मिश्रा पत्रकार उमाशंकर तिवारी क्रान्तिकारी पत्रकार दलबहादुर पांडेय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर