
शरदपूर्णिमा पर बड़ा गणेश मंदिर में कवितापाठ और अमृतपान का हुआ काव्योत्सव संपन्न
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 21, 2021
- 530 views
तलेन ।। हिन्दू उत्सव समिति और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चन्दर सिंह यादव 'उस्ताद' की अध्यक्षता, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री भारत सिंह यादव के मुख्यआतिथ्य, तथा वरिष्ठ विचारक श्री हरिसिंह केशवाल तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश लववंशी के विशेष आतिथ्य में श्री बड़ा गणेश मंदिर-तलेन में शरदपूर्णिमा, महर्षि बाल्मीकि तथा मीराबाई जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित साहित्यिक अनुष्ठान 'काव्योत्सव' में आमन्त्रित कविगण सर्वश्री भगवानदास सोनी- गीतकार, राजेश यादव 'राज'- गजलकार, सारंगपुर बीआरसी सुरेश बिरमाल- गीतकार, अजय अंगारा-ओज कवि, हरिसिंह केशवाल-वरिष्ठ विचारक एवं ओज कवि, तथा राष्ट्रवादी ओज कवि राजेश सत्यम ने शानदार काव्यपाठ किया। कवि गोष्ठी के बाद महाआरती और खीर के प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री प्रमोद माहेश्वरी, प्रवीण जैन, कपिल भट्टर, बंटी राठौर, महेश भत्कारिया, लखन यादव, राजा यादव, भोलाराम यादव, पवन यादव, बलवन्त यादव, रामकृष्ण यादव, महेंद्र यादव, पप्पू वर्मा, कैलाश नाथ, प्रकाश सिंह पंवार, बेनीप्रसाद परिहार, अशोक नाथ, कैलाश सोनी, संजय मनावत, निखिल बिन्झाणी,दीपक नाथ, अनिल नाथ, सुनील नाथ, संजय नाथ, सोनू नाथ, सुरेश नाथ, अनिल जोशी, राजू जैन, मोहन चौरसिया, रवि परिहार, पवन नाथ, गोपाल सेन, गोविंद सेन भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर