
प्रयागराज में आयोजित प्रांतीय बैठक में की गई घोषणा
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Oct 11, 2021
- 367 views
महासंघ की कार्यकारिणी में हुआ फेरबदल ...
अयोध्या जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी सहित कई पदाधिकारी किए गए सम्मानित ...
अयोध्या - प्रयागराज ।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया की अध्यक्षता में हुई प्रांतीय बैठक में अयोध्या में राष्ट्रीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रांतीय सम्मेलन बलिया में आयोजित करने का भी निर्णय हुआ। पदाधिकारियों, जोन, मण्डल प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, प्रकोष्ठ अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक टैगोर टाउन, प्रयागराज स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र रहे तथा संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय द्वारा किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण बदलाव सर्वसम्मति से किये गये। तो वही संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने व सक्रिय पदाधिकारियों की समय समय पर पदोन्नति करने का भी निर्णय लिया गया।
इस बैठक में बहुत दिनों से राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व निभाने वाले सुधीर सिंह राठौर को प्रोन्नति देकर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर भारत प्रभारी बनाया गया। डॉ सुनील कुमार पूर्व पंजाब अध्यक्ष एवं अशोक प्रसाद कुणाल बिहार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नया दायित्व सौंपा गया। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया को प्रोन्नति देते हुए राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बनाया गया।
उत्तर प्रदेश कार्यसमिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व निभाने वाले प्रभा शंकर ओझा को उत्तर प्रदेश का नया प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही ज्ञान प्रकाश शुक्ला प्रतापगढ़ एवं राजकुमार याज्ञिक चित्रकूट को उत्तर प्रदेश में प्रांतीय उपाध्यक्ष, आलोक राठी प्रयागराज को उत्तर प्रदेश का प्रांतीय संगठन सचिव की नई जिम्मेदारी दी गयी है। अजय कुमार पांडेय को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष और दिग्विजय सिंह को आजमगढ़ मंडल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
उपरोक्त सभी लोग नवीन जिम्मेदारियों को आगामी 1 जनवरी 2022 से निर्वहन करना शुरू करेंगे। यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के पद परिवर्तन व शेष दायित्व की घोषणा अतिशीघ्र करने के साथ प्रकोष्ठ एवं जोन प्रभारियों में भी बदलाव करने का निर्णय लिया गया। प्रांतीय बैठक में अनुपस्थित जिला इकाइयों पर संचालन समिति गंभीर है और उनके उपेक्षात्मक रवैया पर नाराजगी जाहिर की गई।
इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्र, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय और प्रांतीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया का वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभा शंकर ओझा, मुख्य महासचिव सच्चिदानंद मिश्र, महासचिव मधुसूदन सिंह के साथ साथ जिलाध्यक्षों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिश्र ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आह्वान किया कि देश का सबसे बड़ा व सक्रिय संगठन बनाने के लिये कमर कसनी होगी।
इस बैठक में सबसे पहले जिलाध्यक्षों द्वारा अपने अपने जनपदों में पिछले 8 पिछले 8 माह में किये गये कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। जोन प्रभारियों मधुसूदन सिंह, अजय पांडेय, बलराम तिवारी द्वारा भविष्य के कार्यक्रमों व योजनाओं को प्रस्तुत किया गया गया।
▪️इन पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित ...
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र द्वारा विभिन्न प्रांतीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों को कोरोना काल मे संगठन को सक्रिय व मजबूत करने के लिये कोरोना सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रांतीय प्रमुख महासचिव सच्चिदानंद मिश्र, प्रांतीय महासचिव/प्रभारी पूर्वी जोन मधुसूदन सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडे, ओंकार नाथ सिंह जिलाध्यक्ष अंबेडकर नगर, अनुराग द्विवेदी अध्यक्ष सुल्तानपुर, अयोध्या अध्यक्ष बलराम तिवारी, दिग्विजय सिंह जिलाध्यक्ष बलिया, एजाज अहमद तहसील अध्यक्ष बांसडीह, जिलाध्यक्ष अमेठी, जिलाध्यक्ष कौशाम्बी, जिलाध्यक्ष प्रयागराज, मुख्य महासचिव अयोध्या सूर्य कुमार मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या रामेंद्र चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष प्रयागराज, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़, जिलाध्यक्ष व महासचिव जौनपुर आदि शामिल रहे।
रिपोर्टर