
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के स्वास्थ्य में सुधार, लखनऊ मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Oct 08, 2021
- 457 views
अयोध्या ।। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार होने पर शुक्रवार दोपहर मेदान्ता अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। उनके पेशाब में संक्रमण और सांस की तकलीफ दूर हो गई है। गुरुवार को पेशाब के लिए पड़ी नली भी निकाल दी गई थी।
चार अक्तूबर को अयोध्या में महंत को सांस में तकलीफ और पेशाब रुकने सम्बन्धी दिक्कत होने पर मेदान्ता अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। अस्पताल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती महंत को चार दिन तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। पेशाब में संक्रमण व रुकावट की वजह से नली डाली गई थी। गुरुवार को आराम मिलने पर नली निकाल दी गई। ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है। खुद से सांस ले रहे हैं। मेदान्ता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर बताते हैं कि महंत की तबीयत ठीक होने पर छुट्टी कर अयोध्या भेज दिया गया है। कुछ दवाएं अभी चलती रहेंगी।
रिपोर्टर