
अनूप पाण्डेय बनाए गए बीडीसी संघ के अयोध्या जिलाध्यक्ष
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Sep 03, 2021
- 492 views
बीकापुर पहुंचने पर ब्लॉक मुख्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
सभी विकास खंडों में बीडीसी ब्लॉक संगठन का होगा गठन - जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय ...
बीकापुर, अयोध्या ।। बीडीसी संघ के नवनियुक्त अयोध्या जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारियों का गुरुवार को विकासखड बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
लखनऊ में 1 सितंबर को क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आयोजित किए गए प्रदेश स्तरीय स्वाभिमान सम्मेलन में बीडीसी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला एडवोकेट द्वारा बीकापुर क्षेत्र के युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप पांडेय को अयोध्या जनपद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। और जनपद के सभी ब्लॉक में संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिया है। इसके अलावा बीडीसी सदस्य राहुल दुबे को जिला उपाध्यक्ष तथा बद्री प्रसाद को जिला सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
बीकापुर विकासखंड में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय द्वारा बताया गया कि बीडीसी सदस्य शासन द्वारा उपेक्षा के शिकार हैं। तथा अपने अधिकारों से वंचित हैं। पंचायत राज व्यवस्था में इन्हें भी उनका अधिकार मिलना चाहिए। जिसमें मुख्य रुप से ग्राम प्रधानों की तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी मानदेय तथा विकास निधि की व्यवस्था की जानी चाहिए। बीडीसी संघ का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के लगभग 88800 बीडीसी को अधिकार दिलाना है। जिसके लिए संगठन पूरे प्रदेश में बीडीसी सदस्यों को संगठित कर रहा है। तथा अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया जा रहा है शीघ्र ही विधानसभा पर बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बनाई जा रही है। और मुख्यमंत्री से मिलकर अधिकारों की मांग की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने कहा कि अयोध्या जनपद के सभी विकास खंडों में शीघ्र ही ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव करके कार्यकारिणी का गठन संपन्न कराया जाएगा। बीडीसी सदस्यों को अधिकार पाने के लिए एकजुटता जरूरी है।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान विकासखंड के एडीओ पंचायत राम अभिलाख, एडीओ आईएसबी बद्री प्रसाद वर्मा, एडीओ संख्या अवनीश शुक्ला, पंचायत सचिव नरेंद्र वर्मा, प्रधान मुकुल आनंद, अजय तिवारी क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सोनी, कृष्ण चंद्र यादव, पंडित अशोक उपाध्याय, मोहित पांडेय, लव कुश पांडेय, सुमित सिंह, अवधेश मिश्रा, टप्पू शुक्ला, राघवेंद्र दुबे, शुभम, दुबे, अशोक शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, मयंक, विकास सिंह सहित विकासखंड के कर्मी क्षेत्र पंचायत सदस्य, कई ग्राम प्रधान और तमाम लोग शामिल रहे।
रिपोर्टर