अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

मिल्कीपुर क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ भाजपा नेता का जोरदार स्वागत ...


मिल्कीपुर, अयोध्या ।। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख बाजारों एवं चौराहों पर भाजपा नेता के स्वागत में क्षेत्रवासी लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने फूल मालाओं से भाजपा नेता का स्वागत किया और उन्हें बधाइयां दी। बीते 21 अगस्त को प्रातः करीब 10 बजे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्रकेश रावत का लगभग डेढ़ सौ गाड़ियों का काफिला मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा अमानीगंज पहुंचा जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। भाजपा नेता के काफिले का नेतृत्व गड़ौली निवासी युवा भाजपा नेता अजीत सिंह उर्फ राहुल कर रहे थे। भाजपा नेता का काफिला महात्मा जगजीवन साहब महाविद्यालय रामनगर चौराहा, अमानीगंज बाजार, महात्मा गांधी इंटर कालेज चौराहा, करिया का पुरवा चौराहा, मोहली चौराहा, बहादुरगंज चौराहा, ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज, देवगांव, तुलसमपुर, सिधारी की बाजार, अकमा चौराहा, कुमारगंज, रेवतीगंज, शाहगंज बाजार, बारुन बाजार, कुचेरा बाजार, इनायतनगर, अजरौली बाजार ,अमरगंज, मानूडीह, महुआ, देवी का पुरवा चौराहा, सतना पुर, रामनगर चौराहा, डीली  सरैया चौराहा,  किठावा चौराहा, कुरावन होते हुए विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख बाजारोंं और चौराहों से गुजरा। काफिले के स्वागत मेंं प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह, बाबाबख्श सिंह, रामकमल, सूबेदार सिंह, विनीत सिंह, उत्तम सिंह, बीरूूू सिंह, लव कुमार, विजय कुमार शुक्ला, सुधाकर सिंह, बंशीधर शर्मा, दीपक सिंह, दीपक सिंह, रामजी पाल, बैजनाथ वैश्य, अरविन्द तिवारी, अनिल यादव, हर्षित सिंह, पप्पू पासी, वरुण तिवारी, महेश गुप्ता, राजेंद्र सिंह, शीलवंत सिंह, राकेश तिवारी, कुलदीप यादव व गिरीश शुक्ला सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट