
राम नगरी अयोध्या धाम क्षेत्र में वाहन संचालन हेतु निर्धारित की गई रुट व्यवस्था
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Aug 10, 2021
- 487 views
अयोध्या ।। दिनांक 11.08.2021 मणि पर्वत मेला पर श्रृद्धालुओ के आवागमन को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलानें हेतु निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही की जायेगी।
1. अयोध्या धाम क्षेत्र में आने वाले श्रृद्धालु शासन द्वारा जारी कोविड़ 19 से बचाव के निर्देशो का पालन करेगें व बिना मास्क श्रृद्धालुओ का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
2. लगड़वीर चौराहे से मणिपर्वत की तरफ सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबन्धित रहेगा।
3. असिफबाग चौराहे से विद्याकुण्ड तिराहे कि तरफ सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबन्धित रहेगा।
4. विद्याकुण्ड तिराहे से मणिपर्वत कि तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे।
5. फैजाबाद शहर की तरफ से अयोध्या आने वाले कामर्शियल वाहन/आटो विक्रम वाहनो का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा व महोवरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, दिनबन्धु अस्पताल तिराहा, हनुमानगुफा होते हुए नयाघाट तक जायेगें व उसी रास्ते फैजाबाद शहर की तरफ आयेगें।
6. अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोवरा होते हुए अपने गनतब्य को जायेगें।
7. फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन हेतु आने वाले चार पहिया वाहनो को क्रासिंग-3 तक ही आ सकेगें।
8. फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन हेतु आने वाले दो पहिया वाहनो को पुराना बस अड्डा तक ही आयेगें।
9. गोण्डा की तरफ से आने वालेे सभी प्रकार के बड़े वाहनो को लकडमंडी से हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
10. श्रृद्धालुओ के दो पहिया वाहन लकडमंडी तिराहा के रास्ते दुर्गागंज माझा बैरियर तक ही आयेगे।
11. बाह्य जनपदो से आने वाले सभी प्रकार के वाहनो साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आयंेगे।
12. बन्धा तिराहा (नयाघाट) से अन्दर आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
13. अयोध्या धाम में आने वाले श्रृद्धालुओ के वाहन महोवरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, दीनबन्धु तिराहा बैरियर से प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
14. अयोध्या धाम से फैजाबाद शहर की तरफ जाने वाले वाहन गुप्ता होटल से जायेगें।
15. नयाघाट से फैजाबाद शहर कि तरफ आने वाले आटोे विक्रम साकेत बैरियर, बालुघाट बैरियर, रामघाट चैराहा, आशिफबाग, महोवरा चौराहा, गुप्ता होटल से जायेगें।
नोट- उपरोक्त यातायात व्यवस्था आवश्यक सेवाओ पर लागू नही होगी ।
श्रद्धालुओ के वाहनो को अस्थायी पार्किंग व्यवस्था ...
1 - गोण्डा की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहनो को दुर्गागंज माझा बैरियर रोड़ पर एक लेन पर ही पार्क करेगें।
2 - बस्ती, गोरखपुर एवं लखनऊ की तरफ से आने वाले श्रृद्धालुओ के बड़े वाहनो कोे साकेत बैरियर से रामघाट हाल्ट तक बने इन्टरलाकिंग पर ही पार्क किये जायंेगेे व चार पहिया, तीन पहिया वाहन रामघाट हाल्ट से रामकथा संग्रहालय तक बने इन्टरलाकिंग पर ही पार्क किये जायेंगे व दो पहिया वाहन रामकथा संग्रहालय से रैन बसेरा मोड़ तक बने इन्टरलाकिंग पर दोनो तरफ पार्क किये जायेगें।
3 - फैजाबाद शहर की तरफ से आने वाले श्रृद्धालुओ के वाहन क्रासिंग 3 के सामने खाली स्थान व बिरला
धर्मशाला के सामने पुराना बस अड्डा में पार्क किये जायेगें।
4 - अयोध्या शहर की तरफ से मणिपर्वत मेले मे आने वाले वाहनों को लगड़वीर तिराहे पर पार्क किया जायेगा।
5 - अशिफबाग की तरफ से आने वाले मोटरसाइकिल वाहन को लक्ष्मण बाल विद्या मन्दिर पार्किंग किया जायेगा।
रिपोर्टर