
अपना पूर्वांचल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक दुबे को पित्र शोक
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Apr 28, 2021
- 938 views
कल्याण ।। अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे के पिता डॉक्टर शिवमूर्ति दुबे 25 अप्रैल 2021 को शाम 4 बजकर 20 पर उनके पैतृक निवास उत्तरप्रदेश के गांव नेवादा पोस्ट पट्टी नरेंद्रपुर तहसील बदलापुर जिला जौनपुर में निधन हो गया, निधन की खबर सुनते ही मुंबई से लेकर जौनपुर तक शोक की लहर दौड़ गयी।उनका अंतिम संस्कार इमलिया घाट पर किया गया, मुखाग्नि उनके बड़े बेटे जगदंबा प्रसाद दुबे ने दिया, स्वर्गवासी दुबे अपने पीछे तीन पुत्र जगदंबा प्रसाद दुबे, विष्णु दुबे, अधिवक्ता अशोक दुबे एवं एक पुत्री स्मिता दुबे व नाती पोता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है। वरिष्ठ पत्रकार नवीन पाण्डेय, अमित सिंह, फूलचंद दीक्षित, रवि शुक्ला, पवन सिंह मनोज राय, राज दुबे, बृजेश दुबे, अजय शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, डॉ. शिवमूर्ति दुबे जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रर्थना की है।
रिपोर्टर