रिजर्व पुलिस लाईन्स में कराटे डेमोंसट्रेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अयोध्या ।। पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 20.10.2020 को "मिशन शक्ति“ अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाईन्स अयोध्या में श्रुति गुप्ता क्षेत्राधिकारी(प्रशिक्षणाधीन) की अध्यक्षता में महिलाओं व किशोरियों को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने के लिए कराटे डेमोंसट्रेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिले की तकरीबन 50 बालिकाएं शामिल हुई। कराटे इंस्ट्रक्टर दिलदार सिंह तथा दृष्टि सिंह द्वारा उपस्थित बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए, दुश्मन के शरीर के कमजोर पॉइंट पर हमला करके आत्मरक्षा कैसे की जाए इस पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान कुशल प्रशिक्षकों द्वारा ताइक्वांडो, कराटे, बॉक्सिंग आदि विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया गया तथा इनके माध्यम से आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए। महिला अपराधों की रोकथाम व नारी सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा उन्हें महिला अधिकारों व उनकी सुरक्षा व महिला अपराधों और महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया और शासन प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही नीतियों व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। साथ ही पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सेवाऐं जैसे़- 1090(वूमेन पॅावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा) आदि के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट