शहर की सड़कें बन गयी तालाब

भिवंडी।। शहर में लगातार हो रही झमाझम बरसात के कारण अधिकांश सड़कें तालाब में परिवर्तित हो गयी है। वही पर सड़कों पर भारी संख्या में बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण वाहनों के आवागमन में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। नाला तथा गटरों की समुचित सफाई नही होने के कारण गटर का पानी सड़कों पर बहते हुए नजर आया।  
         
शहर के खोखा कंपाउड , बाबला कंपाउड, ज्बार कंपाउड, रोशन बाग, आजमी कंपाउड आदि कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह से पानी में बह गयी है। इसके साथ साथ जल जमाव के कारण नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मानसून पहले बनाई गयी सड़कें भी पूरी तरह से बह गयी है। इसके साथ ही बारिश काल में सड़कों का किया गया मरम्मत भी पूरी तरह से पुनः गड्ढों में तब्दील हो गया है जिसके कारण नागरिकों में मनपा प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट