
नव अभियान का पांचवा स्थापना दिवस महोत्सव आज
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Aug 15, 2018
- 684 views
कल्याण : समाज के उत्थान के लिए संकल्पित नव अभियान संस्था का पांचवा स्थापना दिवस आज आइडियल स्कूल कोलसेवाड़ी के प्रांगण में आयोजित किया गया है। प्रमुख मार्गदर्शक पूर्व नगरसेवक रमाकांत उपाध्याय नें इस संस्था की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा आज भी इस संस्था के प्रति उनके मन मे यह प्रयास है कि समस्त उत्तर भारतीय इसके सानिध्य में समाज को एक नई दिशा देने का कार्य निःस्वार्थ भाव से करें।
2013 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसकी आधिकारिक नींव रखी गयी जिसमें समाज के अधिकांश लोगों ने तन मन धन से अपने आप को संस्था के विकाश के लिए न्यौछावर कर दिया।
शाम 6 बजे से 10 बजे तक समाज के हर तबके के लोग इस कार्यक्रम में सपरिवार आमंत्रित है तथा संस्था के माध्यम से समाज व देश के प्रति अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं को इस अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर गायक करन पाण्डेय सावन के अवसर पर गायी जाने वाली कजरी का अन्य साथी कलाकारों के साथ भव्य प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के समापन पर भोजन आदि की व्यवस्था भी आगंतुकों के लिए की गई है।
संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय इस अवसर पर संस्था के आगे किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यो व पूर्व में किये गए समाजहित के कार्यो पर रोशनी डालेंगे। संस्था को नई दिशा देने के लिए सचिव संजय मिश्रा, अरविंद मिश्रा (ओ ड़ी), बबलू पाण्डेय, श्री राय, रमाकांत यादव, राजेन्द्र सिंह, विजय मिश्र आदि अपना योगदान दे रहे हैं।
2013 से अब तक नव अभियान की कुछ झलकियां
रिपोर्टर