
अयोध्या में योगी के मन्त्री ने की बड़ी कार्यवाही
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Jun 26, 2020
- 363 views
अयोध्या, उत्तर प्रदेश ।। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री ने अयोध्या बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई की है जिसमें एक अधिशाषी अभियंता, दो सहायक अभियंता, एक अवर अभियंता समेत चार सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाने के साथ जांच के निर्देश दिए हैं।
दरसल प्रदेश में भारी बारिश के बाद प्रदेश सरकार ने तटीय क्षेत्रों को मजबूत करने का कार्य तेज कर दिया है जिसका निरीक्षण करने आज अयोध्या पहुंचे जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने रौनाही तटबंध क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान तटबंध, ड्रेनेज सफाई व बाढ़ कार्यों में कमी,गुणवत्ता व पारदर्शिता ना पाये जाने के कारण नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जिसमें अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता पवन कुमार सिंह व प्रदीप कुमार, अवर अभियंता चन्द्रशेखर को तत्काल प्रभाव से सिंचाई मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध कर विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए और आगमी समय में कार्य में गुणवत्ता व पारदर्शिता में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। जिसके बाद मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह अयोध्या के राम की पैड़ी व सरयू घाट का निरीक्षण करने राम नगरी पहुंचे जहां रामलला का भी दर्शन किया।
जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि राम नगरी शहर किसी का जीवन धन्य होता है इसलिए आज भगवान राम लला वर राम की पैड़ी का दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचा हूं वही बताया कि राम की पैड़ी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव का कार्यक्रम कर पूरी दुनिया को संदेश देने का कार्य किया है। और इस स्थान से ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। और इस राम पड़ी को और अच्छा कैसे बनाया जा सके इसका निरीक्षण के लिए आया हूं वही बताया कि अभी रौनाही तटबंध का निरीक्षण कर दिया हूं प्रदेश सरकार की मंशा रही है कि किसी भी प्रकार से जनहानि धनहानि व किसी की जमीन व कृषि हानि ना हो इसकी पूरी व्यवस्था बनाई जा रही है और इसके लिए दिन-रात लाइट लगाकर कार्य कराया जा रहा है इसके लिए हमारे सभी अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं पूरे प्रदेश में पहली बार रात और दिन कार्य किया जा रहा है।
रिपोर्टर