
भाजपा सरकार उत्तर भारतीयों को ध्यान मे रखकर दे रही पद
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Sep 01, 2019
- 831 views
मुंबई ।। दादर महाराष्ट्र राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 28 अगस्त को अपने भाजपा कार्यालय मे उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें महाराष्ट्र एवं मुंबई में उत्तर भारतीय समाज का वोट बैंक होने के नाते भाजपा उत्तर भारतीय मंगेश कनौजिया को जिम्मेदारी दी।
सूत्रों से पता चला मुंबई में रजक समुदाय अत्यधिक जनसंख्या में है वही मंगेश कन्नौजिया का मुंबई के सभी धोबी घाट में अपना एक दबदबा है बताया जाता है कि मंगेश कनोजिया रजक समुदाय के युवाओं के प्रेरणा स्रोत भी हैं जिसका फायदा भाजपा लेना चाहती है मंगेश कनौजिया के पिछले कार्यकाल को देखते हुए भाजपा ने दूसरी बार उनको जिम्मेदारी दी है समय-समय पर मंगेश कनौजिया समाज के लोगों में बैठक लेते हैं लोगों की समस्या सुनते हैं प्रशासन एवं शासन से उनकी मदद करते हैं उनके इसी कार्यकारी को देखते हुए भाजपा ने उन पर विश्वास रखकर द्वारा एक बार सर्वसम्मति से चुन लिया।
मंगेश कनौजिया से बातचीत के दौरान ने बताया कि यह पद हमें नहीं हमारे समाज उत्तर भारतीय परिवार राज्य का आशीर्वाद है मैं उनका विश्वास हमेशा बन कर रहूंगा उनके सुख-दुख मैं हमेशा सहभागी रहूंगा ।
रिपोर्टर